Edinbox Hindi

छात्रों के लिए स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित करेगा सीबीएसई, जुलाई से दिसंबर तक होंगे कार्यक्रम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों के कौशल विकास और कॅरिअर मार्गदर्शन के लिए एक विशेष पहल कर रहा है, जिसके अंतर्गत बोर्ड स्किल एक्सपो और गाइडेंस फेस्टिवल आयोजित करेगा। यह आयोजन जुलाई से दिसंबर तक देशभर में क्षेत्रीय स्तर पर किया जाएगा, जबकि राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी। 

इस एक्सपो का उद्देश्य छात्रों को भविष्य के कॅरिअर की तैयारी, नई दुनिया के कौशल और उसकी योजना के महत्व से अवगत कराना है। बोर्ड ने इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनमें बताया गया है कि विभिन्न शहरों में क्षेत्रीय स्तर पर ये कार्यक्रम आयोजित होंगे और सभी सीबीएसई रीजन इसमें शामिल होंगे। 

सीबीएसई के अनुसार इस पहल से छात्रों में कॅरिअर के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे रचनात्मकता व नवाचार सीखने के लिए प्रेरित होंगे। यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप कौशल शिक्षा को बढ़ावा देने का एक माध्यम है, जिससे छात्रों को व्यावसायिक कौशल, रचनात्मकता और नवीन विचारों को प्रदर्शित करने का मंच मिलेगा। 

इस एक्सपो की थीम में टेक्नॉलॉजी एंड इंर्फोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, ऐनिमेशन, गेमिंग, हेल्थ एंड वेलनेस, उद्यमिता एवं वित्तीय साक्षरता, कृषि और ग्रामीण विकास जैसे विषय शामिल हैं। 

इच्छुक स्कूल और छात्र https://cbseit.in/cbse/2024/skillexpo लिंक के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। बोर्ड ने सभी स्कूलों से आग्रह किया है कि वे छात्रों को इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित करें और प्रतिभागियों को सीबीएसई की ओर से प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed