Edinbox Hindi

सैनिक स्कूल में कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग राउंड 1 का परिणाम घोषित, 4 जुलाई तक जमा करनी होगी फीस

ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के तहत कक्षा 6 और 9 के लिए काउंसिलिंग राउंड 1 का परिणाम जारी कर दिया गया है। छात्र या उनके अभिभावक pesa.ncog.gov.in पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। लॉगइन करने के लिए यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी।

चुने गए छात्रों के लिए जरूरी निर्देश:
राउंड 1 में चयनित छात्रों को नीचे दिए गए कार्य तय समयसीमा के भीतर पूरे करने होंगे:
– सीट की पुष्टि करना
– आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करना
– मेडिकल जांच करवाना
– फीस का भुगतान करना

सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे इन सभी कार्यों को समय पर पूरा करें, ताकि प्रवेश प्रक्रिया में कोई रुकावट न आए।

महत्वपूर्ण तिथियाँ:
– रिजल्ट घोषित हुआ: 26 जून 2025, सुबह 8:00 बजे
– सीट स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 29 जून 2025, रात 11:30 बजे
– दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल प्रक्रिया शुरू: 30 जून 2025, सुबह 8:00 बजे (मूल दस्तावेजों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य)
– फीस भुगतान और दस्तावेज अपलोड की अंतिम तिथि: 4 जुलाई 2025, शाम 5:00 बजे
– सभी स्कूलों द्वारा प्रवेश स्थिति अपडेट करने की अंतिम तिथि: 5 जुलाई 2025, शाम 6:00 बजे

रिजल्ट चेक करने की प्रक्रिया:
– आधिकारिक पोर्टल pesa.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling/landingpage पर जाएं
– होमपेज पर ‘Sign In’ विकल्प पर क्लिक करें
– यूज़रनेम, पासवर्ड और कैप्चा कोड भरें
– लॉगइन के बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा

29 जून तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का मौका
पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार, काउंसिलिंग राउंड 1 के तहत चुने गए छात्रों को 29 जून 2025 तक प्रवेश प्रक्रिया की सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। अभिभावकों से अनुरोध है कि वे समय पर सभी दस्तावेज भरें और अपलोड करें, ताकि प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed