Edinbox Hindi

जॉइनिंग के दिन ही छोड़ दी नौकरी, HR से बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल

जब कोई व्यक्ति नौकरी की तलाश करता है, तो जॉब लगना उसके लिए बड़ी सफलता होती है। लेकिन जब वह जॉब जॉइन करता है और काम शुरू करता है, तो कई बार लोगों को निराशा होती है क्योंकि काम वैसा नहीं होता जैसा उन्होंने सोचा था या उन्हें उसमें दिलचस्पी नहीं लगती। कुछ लोग मन मारकर सिर्फ सैलरी के लिए ही काम करते रहते हैं।

वहीं, कुछ लोग ऐसी परिस्थितियों को छोड़कर आगे बढ़ जाते हैं और नौकरी से रिजाइन दे देते हैं। आमतौर पर इसमें कुछ महीने लगते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर एक मामला वायरल हो रहा है जहां एक कर्मचारी ने जॉइनिंग के दिन ही नौकरी छोड़ दी। जॉब छोड़ने के बाद उस कर्मचारी और कंपनी की HR के बीच हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है।

पहले दिन ही नौकरी छोड़ने का मामला
आम तौर पर कोई भी कर्मचारी जॉब पर पहले दिन काम के बारे में जानने में ही लगा रहता है और काम को समझने में दो-तीन दिन लग जाते हैं। लेकिन इस वायरल मामले में कर्मचारी ने जॉइनिंग के दिन ही इस्तीफा दे दिया। कंपनी की HR ने उनसे बातचीत कर नौकरी छोड़ने का कारण पूछा।

वायरल बातचीत में कर्मचारी कहता है, “मैं अब कंटिन्यू नहीं कर सकता,” तो HR पूछती हैं कि वजह क्या है। कर्मचारी जवाब देता है, “मुझे यह मेरे लिए सही नहीं लगा।” HR फिर पूछती हैं, “क्या सही नहीं लगा, आप बताएंगे?” कर्मचारी जवाब देता है, “काम।” इसके बाद बातचीत जारी रहती है।

“कोई जॉब एक दिन में परफेक्ट नहीं बन जाती”
HR ने समझाने की कोशिश की कि एक दिन में काम को समझना मुश्किल होता है, इंटरव्यू के दौरान भी काम की जानकारी दी गई थी। कर्मचारी ने साफ कहा कि “मुझे काम ही पसंद नहीं आया।” इस पूरी बातचीत को खुशी चौरसिया नाम की HR ने अपने लिंक्डइन अकाउंट पर साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि कोई भी जॉब एक दिन में परफेक्ट नहीं बन जाती। इसके साथ ही उन्होंने जॉब ज्वाइन करने वाले लोगों के लिए कुछ उपयोगी सलाह भी दी हैं।

यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed