Edinbox Hindi

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा की तारीखों का ऐलान, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11-12 जुलाई को

लखनऊ से बड़ी खबर आ रही है — उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और इंप्रूवमेंट परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। मुख्य परीक्षाएं 19 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएंगी। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को होंगी।

जो छात्र मुख्य परीक्षा में असफल रहे थे या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं, उनके लिए यह परीक्षा एक महत्वपूर्ण मौका है। 10वीं की परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 तक होगी, जबकि 12वीं की परीक्षा दोपहर 2:00 से 5:15 तक आयोजित की जाएगी।

बोर्ड की ओर से स्पष्ट निर्देश हैं कि सभी छात्र कम से कम 45 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों।

पंजीकरण के आंकड़ों की बात करें तो हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा के लिए 20,759 छात्रों ने आवेदन किया है। इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के लिए 25,501 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 और 12 जुलाई को होंगी और स्कूलों को 16 जुलाई तक परिणाम क्षेत्रीय कार्यालय को भेजने होंगे।

इस बार भी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम होंगे। प्रश्नपत्रों को डबल लॉक स्ट्रॉन्ग रूम में रखा जाएगा और 24 घंटे CCTV निगरानी में रहेंगे। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की अनुमति नहीं होगी।परीक्षा केंद्रों में केवल परीक्षार्थी, शिक्षक और अधिकृत कर्मचारी ही प्रवेश कर सकेंगे।

छात्रों के एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.upmsp.edu.in से डाउनलोड किए जा सकते हैं। विद्यालय प्रमुख के हस्ताक्षर के बाद इन्हें समय पर छात्रों को वितरित किया जाएगा।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न हो और सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न हो।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed