
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के नतीजे जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा परिणाम शुक्रवार, 4 जुलाई 2025 को घोषित किए जाएंगे। हालांकि, परिणाम जारी करने का सटीक समय अभी साझा नहीं किया गया है।
जो उम्मीदवार CUET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर देख सकेंगे।
अंतिम उत्तर कुंजी हो चुकी है जारी
NTA ने CUET UG 2025 की फाइनल आंसर की 1 जुलाई को प्रकाशित कर दी थी। इसके बाद से ही उम्मीदवारों को नतीजों का इंतजार था, जो अब समाप्त होने वाला है।
स्कोरकार्ड में क्या होगा शामिल?
CUET UG 2025 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, रोल नंबर, श्रेणी, प्राप्त अंक, आवेदन किया गया प्रोग्राम, लिंग, विषय कोड, क्वालिफाइंग स्टेटस जैसी जानकारियाँ होंगी।
कब और कैसे हुई थी परीक्षा?
CUET UG 2025 की परीक्षा 13 मई से 4 जून के बीच आयोजित की गई थी। यह परीक्षा देश के 388 परीक्षा केंद्रों और विदेश के 24 केंद्रों पर हुई थी। कुल 37 विषयों में परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें 13 भाषाएँ, 23 डोमेन-विशिष्ट विषय, और एक सामान्य योग्यता परीक्षण शामिल था।
इस बार परीक्षा में 13 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए। अकाउंटेंसी विषय की पुनर्परीक्षा 2 से 4 जून के बीच हुई, जबकि तमिल और उर्दू भाषा की परीक्षा 4 जून को आयोजित की गई।
ऐसे करें CUET UG 2025 का रिजल्ट चेक:
1. cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर दिए गए ‘CUET UG Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
4. ‘सबमिट’ पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
6. भविष्य में उपयोग के लिए स्कोरकार्ड को डाउनलोड और संभालकर रखें।




Add comment