
12वीं के बाद ग्रेजुएशन करना हर छात्र के करियर का अहम मोड़ होता है। हर स्टूडेंट चाहता है कि उसे किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिले, जहां न सिर्फ पढ़ाई का स्तर बेहतर हो, बल्कि बाद में प्लेसमेंट के अच्छे मौके भी मिलें। अगर आप भी यही सोच रहे हैं कि कौन-सा कॉलेज बेस्ट है? कहां से करें ग्रेजुएशन? तो यह जानकारी आपके लिए है।
यह लिस्ट NIRF (नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क) 2024 की लेटेस्ट रैंकिंग पर आधारित है, जिसमें देश के टॉप कॉलेजों का मूल्यांकन शैक्षणिक गुणवत्ता, रिसर्च, प्लेसमेंट और अन्य मानकों के आधार पर किया गया है।
भारत के टॉप 10 कॉलेज (NIRF Ranking 2024 के आधार पर)
1. हिंदू कॉलेज, दिल्ली
रैंक: #1
खासियत: देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेजों में शामिल।
2. मिरांडा हाउस, दिल्ली (महिला कॉलेज)
रैंक: #2
नॉर्थ कैंपस, डीयू में स्थित यह कॉलेज वर्षों से टॉप रैंकिंग में है।
3. रामकृष्ण मिशन विवेकानंद शताब्दी कॉलेज, कोलकाता
रैंक: #3
स्कोर: 72.97
4. सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली
रैंक: #4
डीयू से संबद्ध, विज्ञान और मानविकी की पढ़ाई के लिए प्रसिद्ध।
5. . आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
रैंक: #5
आधुनिक सुविधाएं और मजबूत फैकल्टी।
6. . सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
रैंक: #6
स्कोर: 72.15
7. PSGR कृष्णमल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर (महिला कॉलेज)
रैंक: #7
तमिलनाडु का अग्रणी महिला संस्थान।
8. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
रैंक: #8
दक्षिण भारत में उच्च शिक्षा का मजबूत केंद्र।
9. किरोड़ीमल कॉलेज, दिल्ली
रैंक: #9
स्कोर: 69.86
10. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR), दिल्ली (महिला कॉलेज)
रैंक: #10
भारत के शीर्ष महिला कॉलेजों में शुमार।
क्या फायदा है टॉप रैंकिंग कॉलेज से पढ़ने का?
– बेहतर प्लेसमेंट और करियर विकल्प
– उच्च गुणवत्ता की शिक्षा
– रिसर्च और स्कॉलरशिप के अच्छे अवसर
– ग्लोबल मान्यता
उपरोक्त सभी रैंकिंग्स NIRF 2024 के अनुसार हैं। कॉलेज चयन करते समय अपनी रुचि, विषय और लोकेशन को ध्यान में जरूर रखें।




Add comment