Edinbox Hindi

बिहार में स्पेशल टीचर के 7279 पदों पर होगी नियुक्ति, BPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन

अगर आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने राज्य के विशेष विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के लिए 7279 स्पेशल टीचर्स की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2025 से शुरू हो चुकी है, और इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कितने पदों पर होगी भर्ती?
प्राथमिक (कक्षा 1 से 5): 5534 पद
उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8): 1745 पद

सभी पद विशेष शिक्षा (Special Education) के अंतर्गत हैं, यानी चयनित शिक्षकों की नियुक्ति उन छात्रों के लिए होगी जिन्हें पढ़ाई में अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है।

आवश्यक योग्यता

प्राथमिक शिक्षक (1-5) के लिए:
– न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं पास
– RCI से मान्यता प्राप्त संस्थान से D.El.Ed (विशेष शिक्षा)

उच्च प्राथमिक शिक्षक (6-8) के लिए:
– न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री
– विशेष शिक्षा में B.Ed
– RCI का वैध CRR नंबर

आयु सीमा
सामान्य वर्ग के लिए: 18 से 37 वर्ष
OBC व सामान्य वर्ग की महिलाएं: 3 वर्ष की अतिरिक्त छूट
SC/ST वर्ग: 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट

चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification) के आधार पर होगा।
परीक्षा में निम्न विषयों का मूल्यांकन किया जाएगा:
– विषय ज्ञान
– सामान्य जागरूकता
– शिक्षण कौशल (Teaching Skills)

BPSC स्पेशल टीचर भर्ती 2025: आवेदन कैसे करें?
स्टेप 1: BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रजिस्ट्रेशन करें और ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें
स्टेप 4: आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क जमा करें
स्टेप 5: आवेदन फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें

RCI (Rehabilitation Council of India) से प्रमाणित कोर्स और CRR नंबर होना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड और अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed