
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (AKTU) ने UPTAC 2025 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी है। बीटेक में दाखिला लेने के इच्छुक छात्र uptac.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
पंजीकरण शुल्क और प्रक्रिया
मुख्य और विशेष दोनों राउंड में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को ₹1,000 का रजिस्ट्रेशन शुल्क देना होगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंदीदा शाखाएं और कॉलेज चुनने होंगे। इसके बाद सीट आवंटन, दस्तावेज़ सत्यापन और संस्थान में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
UPTAC 2025 काउंसलिंग: होंगे कुल 7 चरण
इस वर्ष बीटेक दाखिले के लिए कुल 7 राउंड में काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। हर राउंड में पंजीकरण, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन और कॉलेज रिपोर्टिंग की प्रक्रिया शामिल होगी।
पहले राउंड की चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि: 12 जुलाई
सीट आवंटन (राउंड 1): 14 जुलाई, JEE स्कोर के आधार पर
दूसरे राउंड की चॉइस फिलिंग: 18-19 जुलाई
सीट आवंटन (राउंड 2): 21 जुलाई
फ्रीज़/फ्लोट विकल्प और सीट कन्फर्मेशन: 21-23 जुलाई
सीट कन्फर्मेशन शुल्क
– सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी वर्ग: ₹20,000
– एससी/एसटी वर्ग: ₹12,000
यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी चरणों में समय पर भाग लें और दस्तावेज़ सावधानीपूर्वक जमा करें, ताकि सीट कन्फर्मेशन में कोई बाधा न आए।




Add comment