Edinbox Hindi

देश के 47 शहरों में आयोजित हुआ 16वां रोजगार मेला, पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र

देशभर के 47 शहरों में शुक्रवार को 16वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली शामिल होकर 51,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नियुक्त हुए नए कर्मियों को शुभकामनाएं दीं और संबोधित भी किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा: “रोजगार मेला, युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें विकसित भारत के निर्माण में उत्प्रेरक बनाने की हमारी सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।”

रोजगार सृजन को प्राथमिकता
रोजगार मेला, केंद्र सरकार की रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की नीति का अहम हिस्सा है। इसका उद्देश्य युवाओं को सरकारी सेवा में अवसर देकर राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। अब तक इन मेलों के माध्यम से 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

16वां रोजगार मेला केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में भर्ती के लिए आयोजित किया गया। ये भर्तियाँ देश के अलग-अलग हिस्सों में स्थित 47 स्थानों पर एक साथ की गईं। नवनियुक्त कर्मचारी देश भर के विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों में सेवाएं देंगे, जिनमें रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोजगार मंत्रालयऔर अन्य विभिन्न विभाग शामिल हैं। 

प्रधानमंत्री की विदेश यात्रा से वापसी
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी 2 से 9 जुलाई तक की अपनी पांच देशों की राजनयिक यात्रा के बाद गुरुवार को नई दिल्ली लौटे। इस यात्रा के दौरान उन्होंने घाना, त्रिनिदाद और टोबैगो, अर्जेंटीना, ब्राजील और नामीबिया का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) में आयोजित 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भी भाग लिया।

 

 

 

 

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed