Edinbox Hindi

ब्रिटिश काउंसिल आयोजित करेगी स्टडी यूके से जुड़ा वर्चुअल सेशन, भारतीय छात्रों को मिलेगी दाखिला संबंधी जानकारी 

ब्रिटिश काउंसिल 29 जुलाई को भारतीय छात्रों के लिए एक खास वर्चुअल सत्र आयोजित करने जा रही है, जिसमें यूके के शैक्षणिक संस्थानों में दाखिला लेने वाले छात्रों को जरूरी जानकारी दी जाएगी। इस स्टडी यूके प्री-डिपार्चर मीटिंग में इंदौर सहित देशभर से छात्र बड़ी संख्या में शामिल होंगे। यह सत्र दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।

इस ऑनलाइन सत्र का उद्देश्य यूके में पढ़ाई के लिए जा रहे छात्रों को तैयारी संबंधी मार्गदर्शन देना है। इसमें विशेषज्ञ यूके में जीवन, अध्ययन, वीज़ा प्रक्रिया, आवास विकल्प, बीमा, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।

सत्र के दौरान यूके में पढ़ाई कर चुके भारतीय छात्र भी अपने अनुभव साझा करेंगे, जिससे नए छात्रों को वास्तविक जानकारी और तैयारी के टिप्स मिल सकें। इसके अलावा, वीजा प्रक्रिया में आए बदलावों और उससे जुड़ी तैयारियों पर भी विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य छात्रों को न केवल शैक्षणिक यात्रा के लिए मानसिक रूप से तैयार करना है, बल्कि उन्हें वित्तीय योजना बनाने में भी सहयोग देना है, ताकि वे यूके में पढ़ाई के दौरान बेहतर प्रबंधन कर सकें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed