
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा (CSE) और वन सेवा (IFoS) परीक्षा 2025 के लिए मुख्य परीक्षा (Mains) का शेड्यूल जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी UPSC CSE Prelims 2025 में उत्तीर्ण हुए हैं, उनके लिए यह बड़ी खबर है। आयोग ने आधिकारिक वेबसाइट पर CSE Mains 2025 की तारीखों का ऐलान किया है।
अगस्त 2025 में आयोजित होगी परीक्षा
UPSC द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का आयोजन 22, 23, 24, 30 और 31 अगस्त 2025 को किया जाएगा। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।
उम्मीदवार परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले एडमिट कार्ड UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें।
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 का पैटर्न
UPSC CSE तीन चरणों वाली चयन प्रक्रिया पर आधारित है:
1. प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
दो ऑब्जेक्टिव पेपर:
General Studies Paper I – 200 अंक
CSAT (Paper II) – 200 अंक (33% न्यूनतम अनिवार्य)
माध्यम: हिंदी और अंग्रेज़ी
2. मुख्य परीक्षा (Mains)
कुल 9 पेपर जिनमें दो क्वालीफाइंग और सात मेरिट पेपर शामिल हैं:
मेरिट में शामिल नहीं होने वाले पेपर
पेपर विषय अंक
A भारतीय भाषा 300
B अंग्रेज़ी 300
मेरिट लिस्ट में शामिल होने वाले पेपर
पेपर विषय अंक
I निबंध 250
II-V सामान्य अध्ययन (GS1-GS4) प्रत्येक 250
VI-VII वैकल्पिक विषय (2 पेपर) प्रत्येक 250
3. इंटरव्यू / पर्सनैलिटी टेस्ट
कुल अंक: 275
कोई न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं
जरूरी सलाह
परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार अपडेट देखते रहें। एडमिट कार्ड समय पर डाउनलोड करें और परीक्षा केंद्र के निर्देशों का पालन करें।




Add comment