Edinbox Hindi

डीयू ने लॉ कोर्स के लिए जारी की पहली क्लैट कट-ऑफ, सामान्य वर्ग की कट-ऑफ 88.50 तक पहुंची

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने 2025 में शुरू किए गए अपने दो नए लॉ प्रोग्राम — बीए एलएलबी (ऑनर्स) और बीबीए एलएलबी (ऑनर्स) — के लिए पहली क्लैट कट-ऑफ लिस्ट जारी कर दी है। यह सूची 16 जुलाई 2025 को डीयू के CSAS-UG पोर्टल पर अपलोड की गई थी। चूंकि दोनों कोर्सों में सिर्फ 60-60 सीटें ही उपलब्ध हैं और आवेदनों की संख्या काफी अधिक रही है, इसलिए इस बार कट-ऑफ भी काफी ऊंची गई है।

काउंसलिंग और दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया शुरू
जिन उम्मीदवारों ने CLAT 2025 परीक्षा पास की है और कट-ऑफ स्कोर के अनुसार पात्र हैं, उन्हें अब काउंसलिंग और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे CSAS-UG पोर्टल पर लॉगिन कर अगली प्रक्रिया की जानकारी समय पर प्राप्त करें और सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।

डीयू बीए एलएलबी ऑनर्स की पहली कट-ऑफ
सामान्य (UR) वर्ग के लिए  बीए एलएलबी की कट-ऑफ 88.50, ओबीसी के लिए 79.75, एससी के लिए 72.75, और एसटी वर्ग के लिए 63.00 अंक निर्धारित की गई है। वहीं, ईडब्ल्यूएस श्रेणी की कट-ऑफ 81.50 और पीडब्ल्यूबीडी (दिव्यांगजन) के लिए 70.75 अंक रही है।

डीयू बीबीए एलएलबी ऑनर्स 2025: सामान्य वर्ग के लिए 87 अंक
बी.बीए एलएलबी (ऑनर्स) कार्यक्रम के लिए सामान्य (UR) वर्ग के लिए कट-ऑफ 87, ओबीसी के लिए 78.25, एससी के लिए 69.25, एसटी के लिए 59, ईडब्ल्यूएस के लिए 81.25, और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के लिए भी 59 अंक रही है।

अब आगे क्या?
जो छात्र अपने लिए आवंटित सीट को स्वीकार कर लेंगे और सभी आवश्यक औपचारिकताएं समय पर पूरी कर देंगे, उन्हें अब अंतिम पुष्टि और ओरिएंटेशन (परिचय सत्र) की जानकारी का इंतजार करना होगा।

वहीं, जिन्हें पहले राउंड में सीट नहीं मिली है या जो बेहतर विकल्प का इंतजार कर रहे हैं, वे अगले राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं, बशर्ते सीटें खाली हों। यदि कोई छात्र सीट का प्रस्ताव अस्वीकार करता है या उसे वापस लेता है, तो वह सीट अगले राउंड में दूसरे योग्य उम्मीदवार को दी जाएगी।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed