
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 22 जुलाई 2025 को UGC-NET जून परीक्षा 2025 का परिणाम जारी करेगी। उम्मीदवार अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। परीक्षा का आयोजन देशभर में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था।
रिजल्ट से पहले कर लें ये तैयारियां:
परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर, आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करने होंगे, जो प्रवेश पत्र में उपलब्ध हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड पहले से संभालकर रखें।
UGC-NET परिणाम ऐसे करें डाउनलोड:
– ugcnet.nta.ac.in वेबसाइट पर जाएं
– होमपेज पर “UGC NET June 2025: स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें” लिंक पर क्लिक करें
– आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
– “Submit” पर क्लिक करें
– परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
– डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें
रिजल्ट से जुड़ी अहम बातें:
– केवल 6% उम्मीदवारों को ही असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य माना जाएगा
– JRF और प्रोफेसर दोनों पदों की पात्रता भारत सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार तय होगी
– कटऑफ अंक भी परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे
न्यूनतम उत्तीर्ण अंक:
– सामान्य / EWS: 40% (दोनों पेपर मिलाकर)
– SC/ST/OBC-NCL/PwD/थर्ड जेंडर: 35%
UGC-NET: शिक्षा और शोध के क्षेत्र में प्रवेश द्वार
NTA द्वारा आयोजित UGC-NET परीक्षा का उद्देश्य भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और/या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करना है। यह परीक्षा उच्च शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।




Add comment