Edinbox Hindi

तकनीकी गड़बड़ी के कारण 9वीं-10वीं की सामाजिक विज्ञान की सक्षमता परीक्षा रद्द, अब 25 जुलाई को होगा एग्जाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित सक्षमता परीक्षा 2025 के पहले दिन तकनीकी गड़बड़ी के चलते कक्षा 9वीं और 10वीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है। यह परीक्षा बुधवार को दूसरी पाली में आयोजित की जानी थी, लेकिन प्रश्न पत्र नहीं खुलने के कारण इसे स्थगित करना पड़ा।

अब यह परीक्षा 25 जुलाई 2025 को दोपहर की पाली में दोबारा आयोजित की जाएगी। बीएसईबी के अनुसार परीक्षा का आयोजन आदर्श परीक्षा केंद्र, क्षेत्रीय कार्यालय और बिहार बोर्ड में किया जाएगा।

नया प्रवेश पत्र (Admit Card) कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवारों को गुरुवार को बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.com से नया एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

डाउनलोड करने के लिए:
लॉग-इन आईडी में आवेदन संख्या दर्ज करें।
पासवर्ड के रूप में जन्मतिथि भरें।
डीपीओ के हस्ताक्षर की आवश्यकता नहीं होगी।
पुराना एडमिट कार्ड परीक्षा में साथ लाना अनिवार्य रहेगा।

क्या हुआ था तकनीकी गड़बड़ी में?
इस परीक्षा में कुल 150 अंक निर्धारित थे:
30 अंक – भाषा
40 अंक – सामान्य अध्ययन
80 अंक – सामाजिक विज्ञान

तकनीकी समस्या के कारण 80 अंकों का सामाजिक विज्ञान का प्रश्न पत्र नहीं खुल सका। बाकी दोनों सेक्शन की परीक्षा हुई, लेकिन मुख्य विषय की परीक्षा अधूरी रह गई, जिसे अब दोबारा लिया जाएगा।

चौथे और पांचवें चरण के आवेदन
सक्षमता परीक्षा 2025 (चौथा व पांचवां चरण) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई 2025 से शुरू होगी। आवेदन से जुड़ी विस्तृत जानकारी अलग सूचना के माध्यम से जारी की जाएगी।

तृतीय चरण में फेल अभ्यर्थियों को राहत
तीसरे चरण में अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों को चौथे और पांचवें चरण के लिए दोबारा आवेदन नहीं भरना होगा। उन्हें केवल परीक्षा शुल्क जमा करने का अवसर दिया जाएगा।

सक्षमता परीक्षा: शिक्षकों के लिए बड़ा मौका
बिहार में नियोजित शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा पाँच चरणों में आयोजित की जा रही है। परीक्षा पास करने पर उम्मीदवारों को विशिष्ट शिक्षक का दर्जा मिलेगा और वे राज्य सरकार की स्थायी सेवा में शामिल हो सकेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed