Edinbox Hindi

अब स्कूलों में पढ़ाया जाएगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, NCERT तैयार कर रहा विशेष कक्षा मॉड्यूल

राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) भारत की रक्षा रणनीति और कूटनीतिक प्रतिक्रियाओं को समझाने के उद्देश्य से ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित एक विशेष कक्षा मॉड्यूल तैयार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, यह मॉड्यूल छात्रों को आतंकवाद से निपटने में देश की भूमिका के बारे में जागरूक करने के लिए बनाया जा रहा है।

यह मॉड्यूल दो भागों में विभाजित होगा — एक कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए और दूसरा कक्षा 9 से 12 तक के लिए। प्रत्येक भाग में 8 से 10 पृष्ठ शामिल होंगे, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और उससे जुड़ी घटनाओं पर केंद्रित होंगे।

क्या है इसका उद्देश्य?
एक वरिष्ठ सूत्र ने बताया, “इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को यह समझाना है कि आतंकवादी खतरों के प्रति एक राष्ट्र किस प्रकार प्रतिक्रिया देता है और राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में रक्षा, कूटनीति और विभिन्न मंत्रालयों के बीच कैसे समन्वय होता है।”

क्या है ‘ऑपरेशन सिंदूर’?
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में हुए एक भीषण आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की उनके परिजनों के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके जवाब में भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान के भीतर मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए सैन्य कार्रवाई की। इस जवाबी कार्रवाई के परिणामस्वरूप दोनों देशों के बीच चार दिन तक तनाव और संघर्ष की स्थिति बनी रही।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed