
दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉन कॉलेजिएट वुमेन एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने अपने 26 कॉलेज केंद्रों में दाखिले के लिए दूसरी कटऑफ सूची जारी कर दी है। इस सूची में सामान्य से लेकर आरक्षित वर्गों तक की छात्राओं के लिए दाखिले के अच्छे अवसर बने हुए हैं।
बीकॉम में औसतन 2-5% और बीए प्रोग्राम में 1-3% तक की कटौती देखने को मिली है।
अब भी 9,000 सीटें खाली
पहली कटऑफ के आधार पर कुल 15,210 सीटों में से 6,500 सीटें भर चुकी हैं। अब दूसरी कटऑफ के आधार पर दाखिला 5 अगस्त सुबह 10 बजे से शुरू होगा और 7 अगस्त रात 11:59 बजे तक चलेगा।
इन कॉलेजों में बीकॉम (सामान्य वर्ग) में दाखिले बंद
निम्नलिखित कॉलेजों में सामान्य वर्ग के लिए बीकॉम की सभी सीटें भर चुकी हैं:
मिरांडा हाउस
हंसराज कॉलेज
मैत्रेयी कॉलेज
दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज (DDU)
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स
बीकॉम (सामान्य वर्ग) के लिए नई कटऑफ (दूसरी सूची):
केशव महाविद्यालय – 58%
महाराजा अग्रसेन कॉलेज – 56%
SPM कॉलेज – 55%
अदिति महाविद्यालय, भगिनी निवेदिता कॉलेज, आर्यभट्ट कॉलेज – 48%
ओबीसी वर्ग के लिए:
मिरांडा हाउस – 75%
हंसराज कॉलेज – 74%
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स – 61%
मैत्रेयी कॉलेज – 56%
अन्य कॉलेजों में ओबीसी कटऑफ – 45% से 53% के बीच
बीए प्रोग्राम (इतिहास – राजनीति विज्ञान) की कटऑफ (दूसरी सूची):
सामान्य वर्ग में इन कॉलेजों में दाखिला बंद:
मिरांडा हाउस
हंसराज कॉलेज
SPM कॉलेज
श्री गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज ऑफ कॉमर्स
रामानुजन कॉलेज
महाराजा अग्रसेन
डीडीयू
जेडीएम
मैत्रेयी कॉलेज
जहां दाखिला संभव है:
राजधानी महाविद्यालय – 68%
माता सुंदरी कॉलेज – 65%
ओबीसी वर्ग में:
मिरांडा हाउस – 74%
हंसराज कॉलेज – 73%
न्यूनतम कटऑफ – 43% (भगिनी निवेदिता कॉलेज)
अदिति महाविद्यालय – 46%
बीए (अर्थशास्त्र – राजनीति विज्ञान) में सामान्य वर्ग के लिए हंसराज, मिरांडा, डीडीयू, मैत्रेयी और माता सुंदरी कॉलेज में दाखिले बंद हो गए हैं, लेकिन अन्य कॉलेजों में अवसर उपलब्ध हैं।
एनसीवेब निदेशक का बयान
प्रो. गीता भट्ट (निदेशक, NCWEB) ने बताया कि इस बार कटऑफ में औसतन 2 से 3 फीसदी की कमी की गई है। अभी लगभग 9,000 सीटें खाली हैं, जिससे दूसरी कटऑफ में अधिक छात्राओं के दाखिले की संभावना बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि हर साल एसटी और ओबीसी श्रेणियों की सीटें खाली रह जाती हैं, क्योंकि इन वर्गों से छात्राएं अपेक्षाकृत कम संख्या में आवेदन करती हैं।
दाखिला लेने वाली छात्राएं 9 अगस्त शाम 5 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकती हैं। इसके बाद 11 अगस्त को तीसरी कटऑफ सूची जारी की जाएगी, जिसमें प्रवेश के लिए दो दिन मिलेंगे।




Add comment