
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र (सीडीओई) में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अब स्नातक (यूजी), स्नातकोत्तर (पीजी), डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस साल विश्वविद्यालय ने दो नए सर्टिफिकेट कोर्स भी लॉन्च किए हैं।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मजहर आसिफ, रजिस्ट्रार प्रो. मोहम्मद अहताब आलम रिजवी और सीडीओई के डीन प्रो. एम. मोशाहिद आलम रिजवी ने प्रवेश विवरणिका (प्रोस्पेक्टस) जारी की।
आवेदन की अंतिम तिथियां
बिना प्रवेश परीक्षा वाले कार्यक्रम: 31 अगस्त 2025 तक
प्रवेश परीक्षा आधारित कार्यक्रम: 21 अगस्त 2025 तक
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://www.jmicoe.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वर्तमान में सीडीओई में 20,000 से अधिक छात्र नामांकित हैं।
उपलब्ध कार्यक्रम
सीडीओई के तहत यूजी स्तर पर बी.एड., बी.ए., बीसीआईबीएफ, बी.कॉम, बीबीए, तथा हिंदी, उर्दू, अंग्रेजी, शिक्षा, भूगोल, इतिहास, इस्लामी अध्ययन, राजनीति विज्ञान, लोक प्रशासन, समाजशास्त्र, वाणिज्य जैसे विषयों में पीजी, एमबीए और एम.ए. कोर्स उपलब्ध हैं।
डिप्लोमा कार्यक्रमों में गाइडेंस एंड काउंसलिंग, जियो-इंफॉर्मेटिक्स, लॉजिस्टिक्स एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, पब्लिक पॉलिसी एंड गवर्नेंस, इंटरनेशनल रिलेशन एंड गवर्नेंस, एजुकेशनल मीडिया प्रोडक्शन, मास मीडिया (हिंदी), मास मीडिया (उर्दू) और टैक्सेशन शामिल हैं।




Add comment