Edinbox Hindi

NEET PG परीक्षा के परिणाम घोषित, 29 अगस्त से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे उम्मीदवार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने 19 अगस्त को NEET PG 2025 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड 29 अगस्त से उपलब्ध
बोर्ड के अनुसार, उम्मीदवार 29 अगस्त से अपना व्यक्तिगत स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह स्कोरकार्ड केवल 6 महीने तक ही ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा।

3 अगस्त को हुई थी परीक्षा
शैक्षणिक सत्र 2025-26 में एमडी, एमएस, डीएनबी, डीएनआरबी और पीजी मेडिकल डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए NEET PG 2025 परीक्षा 3 अगस्त को एक ही पाली (सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे) में आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में 2.42 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए।

मूल्यांकन प्रक्रिया और नॉर्मलाइजेशन
एनबीईएमएस ने बताया कि प्रश्नपत्र के हर प्रश्न की विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी जांच की गई और कोई भी प्रश्न गलत नहीं पाया गया।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत परीक्षा एक ही पाली में आयोजित की गई थी, इसलिए नॉर्मलाइजेशन पद्धति लागू नहीं की गई।

ऐसे देखें NEET PG 2025 का परिणाम
1. आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
2. “NEET PG” टैब चुनें और परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
3. रिजल्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुलेगी।
4. अपने आवेदन क्रमांक से परिणाम खोजें।
5. भविष्य के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर लें।

मदद के लिए संपर्क
किसी भी प्रश्न के लिए उम्मीदवार 011-45593000 पर कॉल कर सकते हैं या NBEMS Communication Portal के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed