
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 सत्र की टर्म एंड परीक्षा (TEE) की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षाएं 1 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 8 जनवरी 2026 तक चलेंगी। पंजीकरण के लिए पोर्टल जल्द ही खोला जाएगा। परीक्षाओं की विस्तृत डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर उपलब्ध है।
परीक्षाएं दो पालियों में होंगी—सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।




Add comment