Edinbox Hindi

CSIR-UGC NET जून सेशन 2025 की फाइनल आंसर की जारी, जल्द घोषित होगा रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार, 20 अगस्त 2025 को CSIR-UGC NET जून सेशन 2025 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 28 जुलाई को CBT मोड में आयोजित हुई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in से अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की गई है। इसी प्रक्रिया के तहत लाइफ साइंस पेपर का एक प्रश्न (क्रमांक 835594736) हटा दिया गया है और इसके सभी उम्मीदवारों को पूर्ण अंक प्रदान किए जाएंगे।

रिजल्ट का इंतजार
इस परीक्षा में लगभग 2 लाख उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। अब सभी परीक्षार्थी परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, वे अपनी संभावित सफलता का अंदाज़ा फाइनल आंसर की से लगा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की: 1 अगस्त को जारी
आपत्ति दर्ज कराने की आखिरी तिथि: 3 अगस्त
फाइनल आंसर की: 20 अगस्त को जारी
अब, रिजल्ट और कट-ऑफ भी जल्द ही घोषित किए जाएंगे।

फाइनल आंसर की ऐसे डाउनलोड करें
– सबसे पहले csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
– होम पेज पर Public Notice सेक्शन में “CSIR JUNE 2025 : FINAL ANSWER KEY” लिंक पर क्लिक करें।
– नई विंडो में PDF फाइल खुलेगी, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं।

रिजल्ट और कट-ऑफ
एनटीए जल्द ही सब्जेक्ट-वाइज कट-ऑफ के साथ रिजल्ट भी जारी करेगा। बता दें कि यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर और विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में पीएचडी प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed