Edinbox Hindi

BSEB ने मैट्रिक 2027 परीक्षा के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 (सत्र 2026-27) में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और अनुमति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब कक्षा 9वीं में अध्ययनरत नियमित व स्वतंत्र श्रेणी के छात्र-छात्राएं 3 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। बोर्ड ने यह निर्णय विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया है।

बोर्ड के अनुसार माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य अपने स्कूल के 9वीं कक्षा के विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण 20 अगस्त 2025 से 3 सितंबर 2025 तक biharboardonline.org पर करेंगे।

रजिस्ट्रेशन शुल्क का भुगतान केवल 20 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक ही किया जा सकेगा। निर्धारित अवधि में शुल्क जमा न करने पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया
विद्यालय प्रधान पहले वेबसाइट से पंजीकरण फॉर्म डाउनलोड कर छात्रों को देंगे। छात्र-छात्राएं फॉर्म भरकर विद्यालय में जमा करेंगे। इसके बाद विद्यालय द्वारा मिलान और सत्यापन के बाद ऑनलाइन पंजीकरण पूरा किया जाएगा।

सहायता के लिए हेल्पलाइन
यदि पंजीकरण या शुल्क भुगतान के दौरान किसी तकनीकी समस्या का सामना करना पड़े, तो छात्र-छात्राएं हेल्पलाइन नंबर 9470247290 या 8146568498 पर संपर्क कर सकते हैं।

फर्जीवाड़ा रोकने के सख्त निर्देश
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि पंजीकरण के दौरान विद्यार्थी या अभिभावकों के नाम के स्थान पर अंग्रेजी वर्णमाला (जैसे A, B, C, AB, BC, X, XY, XYZ आदि) या छद्म नाम स्वीकार नहीं किए जाएंगे। ऐसा पाए जाने पर आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और संबंधित विद्यालय प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी।

शिक्षा विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि विद्यार्थी और अभिभावक सही जानकारी के साथ समय पर पंजीकरण करें, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed