Edinbox Hindi

UGC ने बढ़ाई ऑनलाइन और ODL प्रवेश की अंतिम तिथि, 15 अक्तूबर तक नामांकन संभव

विश्वविद्यालय अब शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन और ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) मोड में 15 अक्तूबर तक प्रवेश दे सकेंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने उच्च शिक्षण संस्थानों की मांग को ध्यान में रखते हुए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 सितंबर से बढ़ाकर 15 अक्तूबर कर दी है।

यूजीसी के सचिव प्रो. मनीष जोशी ने राज्यों और विश्वविद्यालयों को भेजे पत्र में यह जानकारी दी। पत्र में कहा गया है कि सभी संस्थानों को प्रवेश प्रक्रिया में संशोधित दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। साथ ही विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि किसी भी ऑनलाइन या ओडीएल प्रोग्राम में नामांकन से पहले यूजीसी वेबसाइट पर जाकर संस्थान और पाठ्यक्रम की मान्यता अवश्य जांच लें।

इन कोर्सों में ऑनलाइन/ODL से पढ़ाई मान्य नहीं
यूजीसी ने स्पष्ट किया है कि कुछ व्यावसायिक और प्रायोगिक पाठ्यक्रम ऑनलाइन या ओडीएल मोड से नहीं कराए जा सकते। इनमें इंजीनियरिंग, डेंटल, मेडिकल, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, पैरा-मेडिकल विषय, फार्मेसी, नर्सिंग, आर्किटेक्चर, लॉ, एग्रीकल्चर, हॉर्टिकल्चर, होटल मैनेजमेंट, कैटरिंग टेक्नोलॉजी, कुलिनरी साइंसेज, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस, विजुअल आर्ट्स और स्पोर्ट्स, एविएशन शामिल हैं। 

डीईबी-आईडी बनाना अनिवार्य
यूजीसी के नियमों के अनुसार, इग्नू सहित किसी भी ऑनलाइन या ओडीएल पाठ्यक्रम में नामांकन से पहले प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी एबीसी आईडी (Academic Bank of Credits ID) का उपयोग करके डीईबी-आईडी (DEB-ID) बनाना अनिवार्य होगा।

अभ्यर्थी अपनी डीईबी-आईडी यूजीसी-डीईबी वेबसाइट (https://deb.ugc.ac.in/StudentDeBID), डिजीलॉकर (https://www.digilocker.gov.in) या www.abc.gov.in पर जाकर बना सकते हैं। इसके लिए आधार और पैन कार्ड का उपयोग करना आवश्यक होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed