
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने आर्थिक रूप से कमजोर तबके की छात्राओं को तकनीकी शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘प्रगति छात्रवृत्ति योजना’ शुरू की है। इसका उद्देश्य लड़कियों को उच्च शिक्षा में सहयोग देना और उनका आर्थिक बोझ कम करना है।
आवेदन की तिथियां
– आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्तूबर 2025
– त्रुटिपूर्ण आवेदन का सत्यापन: 15 नवंबर 2025 तक
– संस्थान द्वारा सत्यापन की अंतिम तिथि: 15 नवंबर 2025
– डीएनओ/एसएनओ/एमएनओ द्वारा अंतिम सत्यापन: 30 नवंबर 2025
पात्रता मानदंड
– आवेदक केवल महिला छात्रा होनी चाहिए।
– भारत में AICTE/UGC/राज्य मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान में प्रवेश लिया हो।
– प्रति परिवार अधिकतम दो लड़कियां ही आवेदन कर सकती हैं।
– परिवार की वार्षिक आय 8 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
– आय प्रमाण पत्र राज्य या केंद्र सरकार द्वारा जारी होना चाहिए।
छात्रवृत्ति की राशि
– प्रति वर्ष 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
– प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को अधिकतम 4 वर्ष तक छात्रवृत्ति मिलेगी।
– द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को अधिकतम 3 वर्ष तक यह राशि प्राप्त होगी।
यह राशि कॉलेज शुल्क, कंप्यूटर, स्टेशनरी, पुस्तकें, उपकरण, सॉफ्टवेयर आदि की खरीद के लिए दी जाएगी। छात्रावास या चिकित्सा खर्च इसके अंतर्गत शामिल नहीं हैं। इसके लिए अलग से दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।
टाई-ब्रेकिंग नियम
यदि दो या अधिक उम्मीदवारों के अर्हक परीक्षा में समान अंक हैं, तो 10वीं कक्षा के अधिक अंक वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। यदि फिर भी टाई रहे, तो उम्र में बड़ी छात्रा को वरीयता दी जाएगी।




Add comment