
आईआईटी गुवाहाटी ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE 2026) की पंजीकरण तिथियों में बदलाव किया है। पहले आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होनी थी, लेकिन अब यह 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
बिना लेट फीस: 28 सितंबर 2025 तक
लेट फीस के साथ: 29 सितंबर से 9 अक्टूबर 2025 तक
परीक्षा शेड्यूल
परीक्षा तिथियां: 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026
शिफ्ट समय:
– सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक
– दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक
एडमिट कार्ड उपलब्ध: 2 जनवरी 2026 से
परिणाम जारी: 19 मार्च 2026
स्कोरकार्ड डाउनलोड: 27 मार्च से 31 मई 2026 तक (फ्री में)
परीक्षा विषय
GATE 2026 लगभग 30 विषयों में आयोजित होगी, जिनमें प्रमुख हैं:
– कंप्यूटर साइंस (CS)
– इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC)
– मैकेनिकल (ME)
– इलेक्ट्रिकल (EE)
– सिविल (CE)
अन्य कई विषय
इस बार इंजीनियरिंग साइंसेज (XE) पेपर में एनर्जी साइंस का नया सेक्शन भी जोड़ा गया है।
आवेदन शुल्क
महिला/SC/ST/दिव्यांग उम्मीदवार
– नियमित अवधि: ₹1,000
– विस्तारित अवधि: ₹1,500
अन्य सभी उम्मीदवार
– नियमित अवधि: ₹2,000
– विस्तारित अवधि: ₹2,500
आवेदन प्रक्रिया
1. gate2026.iitg.ac.in पर जाएं।
2. नाम, ईमेल और मोबाइल नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
3. प्राप्त लॉगिन आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करें।
4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षिक जानकारी भरें और परीक्षा केंद्र चुनें।
5. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाणपत्र अपलोड करें।
6. डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से शुल्क भुगतान करें।
7. सारी जानकारी जांचकर आवेदन सबमिट कर दें।




Add comment