Edinbox Hindi

जयपुर में भारी बारिश के चलते 26 अगस्त तक स्कूल और आंगनवाड़ी बंद, प्रशासन ने जारी किया आदेश

जयपुर में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जिले में रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर 25 और 26 अगस्त 2025 को सभी सरकारी व निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

किन्हें मिलेगी छुट्टी?
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्रों और आंगनवाड़ी केंद्रों के बच्चों को दो दिन की छुट्टी मिलेगी।

शिक्षक व स्टाफ को आना होगा स्कूल
यह अवकाश केवल छात्रों के लिए होगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षक व शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ को सामान्य दिनों की तरह उपस्थित रहना होगा। इस दौरान कक्षाएं नहीं होंगी, लेकिन प्रशासनिक व अन्य कार्य नियमित रूप से चलते रहेंगे।

आदेश का पालन अनिवार्य
जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी ने निर्देश दिया है कि सभी संस्थान आदेश का कड़ाई से पालन करें। उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बच्चों की सुरक्षा प्राथमिकता
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भारी बारिश के बीच बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश की प्रतियां संबंधित विभागों और शिक्षा अधिकारियों को भेजी जा चुकी हैं। छुट्टियों के बाद मौसम की समीक्षा कर आगे के निर्णय लिए जाएंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed