
GATE 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। पहले यह प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होने वाली थी, लेकिन अब इसे 28 अगस्त 2025 से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवार 28 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत?
– अच्छी गुणवत्ता वाली पासपोर्ट साइज फोटो
– उम्मीदवार के हस्ताक्षर की स्पष्ट इमेज
– मान्य फोटो पहचान पत्र की स्कैन कॉपी (परीक्षा के समय यही ID मूल रूप से दिखानी होगी)
– एससी/एसटी कैटेगरी प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी (यदि लागू हो, PDF में)
– यूडीआईडी/दिव्यांगजन प्रमाणपत्र की स्कैन कॉपी (यदि लागू हो, PDF में)
– डिस्लेक्सिक प्रमाणपत्र (यदि लागू हो, PDF में)
– अन्य आवश्यक अनुलग्नक (यदि लागू हो, PDF में)
आवेदन के लिए पात्रता
– वे उम्मीदवार जो किसी मान्यता प्राप्त संस्थान के डिग्री प्रोग्राम के तीसरे वर्ष या उससे ऊपर के वर्ष में पढ़ रहे हैं।
– जिन्होंने इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला, विज्ञान, वाणिज्य, कला या मानविकी में डिग्री प्राप्त की है।
– डिग्री MoE/AICTE/UGC/UPSC द्वारा अनुमोदित होनी चाहिए।
– विदेशी संस्थानों से समकक्ष डिग्री प्राप्त करने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन की अंतिम तिथि
– बिना विलंब शुल्क: 28 सितंबर 2025
– विलंब शुल्क के साथ: 9 अक्टूबर 2025
रिजल्ट की तारीख
आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार, GATE 2026 का परिणाम 19 मार्च 2026 को घोषित किया जाएगा।




Add comment