Edinbox Hindi

हरियाणा डीएलएड परीक्षा की डेटशीट जारी, 25 सितंबर से 21 अक्तूबर तक होंगे एग्जाम

बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने हरियाणा डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed 2025) परीक्षा की समय सारिणी जारी कर दी है। यह डेटशीट 2020 से 2024 तक के प्रवेश वर्ष के प्रथम वर्ष के फ्रेश, री-अपीयर और मर्सी चांस वाले उम्मीदवारों के लिए जारी की गई है। परीक्षार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा कार्यक्रम
डीएलएड परीक्षा 25 सितंबर से शुरू होकर 21 अक्तूबर 2025 तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक ही पाली में आयोजित होगी। शुरुआत “बाल्यावस्था एवं बच्चों का विकास” विषय से होगी और अंतिम परीक्षा उर्दू, पंजाबी और संस्कृत भाषाओं के शिक्षण शास्त्र की होगी।

ऐसे करें डेटशीट डाउनलोड
– बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
– होम पेज पर हरियाणा डीएलएड परीक्षा 2025 डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
– खुलने वाली पीडीएफ फाइल में पूरा परीक्षा कार्यक्रम देख सकते हैं।
– संदर्भ के लिए इसका प्रिंट निकालकर सुरक्षित रखें।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा हॉल में प्रवेश हेतु अभ्यर्थियों को स्कैन की गई और विधिवत सत्यापित फोटो सहित वैध प्रवेश पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर और मोबाइल फोन लाना पूरी तरह प्रतिबंधित है। किसी भी नियम का उल्लंघन करने पर अनुचित साधन (यूएमसी) का मामला दर्ज किया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed