Edinbox Hindi

FMGE 2025: NMC ने शुरू की पात्रता प्रमाणपत्र आवेदन प्रक्रिया, अंतिम तिथि 30 सितंबर

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (NMC) ने विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) 2025 के आगामी सत्र के लिए पात्रता प्रमाणपत्र (Eligibility Certificate) आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है।
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत: 1 सितंबर 2025 से
अंतिम तिथि: 30 सितंबर 2025, शाम 6 बजे तक
आधिकारिक वेबसाइट: nmc.org.in

आयोग के आचार एवं चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि स्क्रीनिंग टेस्ट (FMGE) में शामिल होने के लिए Eligibility Certificate अनिवार्य है। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) दिसंबर 2025 में यह परीक्षा आयोजित करेगा। यह परीक्षा उन भारतीय नागरिकों के लिए है जिन्होंने विदेश से मेडिकल डिग्री हासिल की है और भारत में चिकित्सा अभ्यास (Medical Practice) करने का लाइसेंस चाहते हैं।

आवेदन करते समय ध्यान रखने योग्य बातें
एनएमसी ने उम्मीदवारों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। आवेदन भरते समय इन निर्देशों का पालन करें:
– आवेदन पत्र स्वयं भरें, किसी प्रतिनिधि के माध्यम से नहीं।
– आवेदन से पहले सभी मूल दस्तावेज तैयार रखें और जानकारी उन्हीं से मिलाकर दर्ज करें।
– सक्रिय मोबाइल नंबर अवश्य दें, ताकि किसी कमी या गलती की सूचना समय पर मिल सके।
– सबमिट करने से पहले सभी प्रविष्टियों की सावधानीपूर्वक जांच करें और सुनिश्चित करें कि वे मूल दस्तावेजों से मेल खाती हों।

आवेदन की स्थिति और पूछताछ के लिए निर्देश
उम्मीदवार आवेदन की स्थिति जानने या पूछताछ के लिए नीचे दिए ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं:
eligibility.regn@nmc.org.in
eligibility@nmc.org.in

ध्यान दें: पूछताछ करते समय फाइल ट्रैकिंग नंबर देना अनिवार्य है, जो आवेदन जमा करते समय प्रदान किया जाता है। बिना ट्रैकिंग नंबर के किसी भी ईमेल का जवाब नहीं दिया जाएगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed