
उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब शिक्षा पर भी पड़ने लगा है। सरकार ने बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिलों में 30 अगस्त को सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है। इसके तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आज इन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और तेज बौछारों की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद ही यह निर्णय लिया गया।
जिला प्रशासन का आदेश
रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और बागेश्वर के जिला प्रशासन ने आधिकारिक आदेश जारी करते हुए कहा कि लगातार हो रही बारिश से नदियों और नालों का जलस्तर बढ़ने का खतरा है। ऐसे में छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए 30 अगस्त को सभी शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
उत्तरकाशी में ऑरेंज अलर्ट
उत्तरकाशी जिले में प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। नदियों के बढ़ते जलस्तर, जलभराव और सड़कों पर खतरों को देखते हुए स्कूलों को बंद करना अनिवार्य हो गया है।




Add comment