Edinbox Hindi

ASI 2023-24 रिपोर्ट: मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जोरदार उछाल, रोजगार और निवेश में बढ़ोतरी

अगर आपको भारत की इंडस्ट्रीयल ग्रोथ और रोजगार की दिशा को लेकर कभी संदेह रहा है, तो अब वह दूर हो जाएगा। भारत सरकार के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) की ओर से जारी वार्षिक उद्योग सर्वे (Annual Survey of Industries – ASI) 2023-24 ने दिखा दिया है कि बीते साल देश के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रोजगार, कैपिटल और प्रोडक्शन—तीनों स्तरों पर मजबूत ग्रोथ दर्ज की गई है।

रोजगार में रफ्तार
साल 2023-24 में इंडस्ट्रियल रोजगार में 5.9% की बढ़ोतरी हुई। जहां 2022-23 में कुल रोजगार 1.8 करोड़ था, वहीं अब यह आंकड़ा 1.9 करोड़ से अधिक हो गया। यह संकेत है कि इंडस्ट्रीज में रिकवरी तेज हो रही है और नए अवसर बन रहे हैं।
पिछले 10 वर्षों (2014-15 से 2023-24) में करीब 57 लाख नई नौकरियां जुड़ीं, जो भारत की आर्थिक मजबूती को दर्शाती हैं।

कैपिटल इन्वेस्टमेंट में उछाल
केवल नौकरियां ही नहीं, बल्कि निवेश भी तेजी से बढ़ा है।
2023-24 में कुल इन्वेस्ट कैपिटल 68 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि 2022-23 में यह 61 लाख करोड़ रुपये था। यह वृद्धि दर्शाती है कि इंडस्ट्री में नई परियोजनाओं और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा मिल रहा है।

सबसे ज्यादा नौकरियां किन सेक्टरों में?
फूड प्रोडक्ट्स इंडस्ट्री – 21.67 लाख कर्मचारी, कुल रोजगार में 11.1% हिस्सेदारी, कारखानों की संख्या में 16% योगदान।
टेक्सटाइल इंडस्ट्री – 17.14 लाख रोजगार, 8.8% हिस्सेदारी।
बेसिक मेटल इंडस्ट्री – 15.23 लाख कर्मचारी, 7.8% हिस्सेदारी।
ऑटोमोटिव और ट्रेलर मैन्युफैक्चरिंग – 13.74 लाख रोजगार।
गारमेंट इंडस्ट्री – 13.39 लाख रोजगार।

कौन से राज्य हैं सबसे आगे?
ASI रिपोर्ट के अनुसार रोजगार में पांच राज्य अग्रणी रहे:
तमिलनाडु – 15%
गुजरात – 13%
महाराष्ट्र – 13%
उत्तर प्रदेश – 8%
कर्नाटक – 6%

बाकी सभी राज्यों की हिस्सेदारी 45% रही। यह साफ दिखाता है कि दक्षिण और पश्चिम भारत इंडस्ट्री और रोजगार दोनों में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed