Edinbox Hindi

पश्चिम बंगाल में होगी 35,726 शिक्षकों की नियुक्ति, नोटिफिकेशन हुआ जारी 

पश्चिम बंगाल स्कूल सर्विस कमीशन (WBSSC) ने राज्य के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कुल 35,726 शिक्षकों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका है, जो शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि भर्ती का नोटिफिकेशन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पदों का विवरण
कक्षा 9-10 के लिए: 23,212 पद
कक्षा 11-12 के लिए: 12,514 पद
कुल मिलाकर: 35,726 पद

आरक्षण नीति
भर्ती प्रक्रिया राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होगी। इनमें से 17% पद ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि सामान्य वर्ग और अन्य श्रेणियों के लिए भी सीटें उपलब्ध हैं।

आवेदन प्रक्रिया
– सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट westbengalssc.com पर जाएं।
– होमपेज पर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
– नए उम्मीदवारों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके लिए नाम, ईमेल, मोबाइल नंबर जैसी जानकारी भरें।
– रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा।
– लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
– आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर और प्रमाणपत्र) की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
– फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।

अधिक जानकारी और विस्तृत निर्देश उम्मीदवार WBSSC की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed