Edinbox Hindi

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, परीक्षा 23 नवंबर को

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (MAHA TET 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in और mscepune.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड और परीक्षा तिथि
एडमिट कार्ड जारी: 10 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि: 23 नवंबर 2025
शिफ्ट 1 (सुबह 10:30 से दोपहर 1:00 बजे तक): कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षक
शिफ्ट 2 (दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक): कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले शिक्षक

शैक्षिक योग्यता
पेपर 1: 12वीं पास + D.Ed या B.Ed
पेपर 2: 12वीं पास या ग्रेजुएट + D.Ed या B.Ed
दोनों पेपर: 12वीं पास या ग्रेजुएट + D.Ed या B.Ed

आवेदन शुल्क
केवल पेपर 1 या 2: ₹700
दोनों पेपर: ₹900

भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा।

परीक्षा पैटर्न
पेपर 1 (150 प्रश्न, 150 अंक):
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी – 30 प्रश्न
भाषा 1 – 30 प्रश्न
भाषा 2 – 30 प्रश्न
गणित – 30 प्रश्न
पर्यावरण अध्ययन – 30 प्रश्न

पेपर 2 (150 प्रश्न, 150 अंक):
चाइल्ड डेवलपमेंट एंड पेडागॉजी – 30 प्रश्न
भाषा 1 – 30 प्रश्न
भाषा 2 – 30 प्रश्न
गणित और विज्ञान या सोशल साइंस (चयन अनुसार) – 60 प्रश्न

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। सभी प्रमाणपत्र सही पाए जाने के बाद ही चयन पक्का होगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed