Edinbox Hindi

झारखंड पात्रता परीक्षा  (JET) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, छह अक्तूबर से पहले भर दें फॉर्म

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (JET) 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 6 अक्तूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। इसकी अधिसूचना आयोग ने 9 सितंबर 2025 को जारी की थी।

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि – 7 अक्तूबर 2025 (शाम 5 बजे तक)
फॉर्म सुधार की सुविधा – 8 से 10 अक्तूबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी

पात्रता मानदंड
अनारक्षित और EWS वर्ग – मास्टर डिग्री में न्यूनतम 55% अंक (बिना ग्रेस)।
आरक्षित श्रेणियाँ (SC/ST/BC-I/BC-II/PwBD) – मास्टर डिग्री में न्यूनतम 50% अंक।
फाइनल ईयर के छात्र – आवेदन कर सकते हैं, लेकिन प्रवेश अनंतिम रहेगा।

आरक्षण नीति
– आरक्षण (ऊर्ध्वाधर/क्षैतिज) का लाभ केवल झारखंड के स्थायी निवासियों को मिलेगा।
– अन्य राज्यों के उम्मीदवार अनारक्षित माने जाएंगे, चाहे वे SC/ST/OBC वर्ग से हों।

परीक्षा पैटर्न
JET 2024 में दो पेपर होंगे:
पेपर I – 50 प्रश्न, 100 अंक
शिक्षण/अनुसंधान योग्यता, तर्कशक्ति, समझ और सामान्य जागरूकता का मूल्यांकन।

पेपर II – 100 प्रश्न, 200 अंक
उम्मीदवार के स्नातकोत्तर विषय से संबंधित गहन ज्ञान का आकलन।

– प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और गलत उत्तर पर कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
– प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध होंगे (भाषाई विषयों को छोड़कर)।

आवेदन शुल्क (श्रेणीवार)
सामान्य वर्ग – ₹575
BC-I, BC-II, EWS – ₹300
SC, ST और थर्ड जेंडर – ₹150

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed