
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वडनगर कस्बे में एक साधारण परिवार में हुआ था। उनके पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान चलाते थे, जबकि उनकी मां हीराबेन गृहिणी थीं। पीएम मोदी के चार भाई — सोमा, अमृत, प्रह्लाद और पंकज, और एक बहन वसंतीबेन हैं।
प्रधानमंत्री मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते हैं। वे न केवल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सक्रिय रहते हैं, बल्कि “परीक्षा पे चर्चा” जैसे कार्यक्रमों के जरिए बच्चों और युवाओं से सीधा संवाद भी करते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर हम स्कूली बच्चों के लिए पीएम मोदी द्वारा दी गई 10 महत्वपूर्ण सीख साझा कर रहे हैं।
1. तनाव से मुकाबला
पढ़ाई के दबाव से बचने के लिए खुद को मानसिक रूप से तैयार करें। जैसे ठंडे स्थान पर जाने से पहले मन को ढाल लेते हैं, वैसे ही एग्ज़ाम प्रेशर को भी तैयारी से आसान बनाया जा सकता है।
2. करियर का चुनाव
करियर का दबाव समाज और तुलना से आता है। माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों को दूसरों से तुलना करने के बजाय उनकी रुचियों को समर्थन दें।
3. भाषाओं का ज्ञान
भारत विविध भाषाओं वाला देश है। नई भाषाएं सीखना संचार और समझ बढ़ाने का सबसे अच्छा तरीका है।
4. डिजिटल फास्टिंग
मोबाइल और टेक्नोलॉजी से समय-समय पर दूरी बनाना जरूरी है। घर में एक “नो-टेक्नोलॉजी जोन” तय करें।
5. समय प्रबंधन
पिछले सालों के प्रश्नपत्र हल करें और अभ्यास पर फोकस रखें। इससे ध्यान केवल मुख्य परीक्षा पर रहेगा।
6. टेक्नोलॉजी का सही उपयोग
टेक्नोलॉजी को खतरा नहीं, साधन समझें। इसे अपने सीखने और प्रगति का साधन बनाएं, न कि समय बर्बाद करने का।
7. स्वस्थ प्रतिस्पर्धा
दोस्तों की उपलब्धियों को ईर्ष्या से नहीं, प्रेरणा से देखें। हर किसी के पास आगे बढ़ने का मौका है।
8. गलतियों से सबक
असफलता अंत नहीं है। जैसे खिलाड़ी मैच के बाद अपनी गलतियां देखकर सीखते हैं, वैसे ही पढ़ाई में भी सुधार की गुंजाइश हमेशा रहती है।
9. आत्मनिर्भरता
पिछले सालों के प्रश्न हल करने और छोटे-छोटे लक्ष्य तय करने से आत्मविश्वास बढ़ता है। उपलब्धि के बाद खुद को इनाम दें।
10. नींद का महत्व
अच्छी नींद भी स्वास्थ्य का हिस्सा है। नींद से शरीर और दिमाग को ऊर्जा मिलती है, जो सफलता के लिए जरूरी है।
पीएम मोदी की ये 10 सीख न केवल परीक्षाओं के लिए बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरणा देती हैं।




Add comment