
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 की पंजीकरण प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का ऐलान किया है। नए कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2025 से 27 सितंबर 2025 तक स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवार इस अवधि में आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर आवेदन पत्र भर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा से जुड़े बाकी सभी निर्देश पहले की तरह ही लागू रहेंगे।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है: “STET 2025 में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों एवं सभी संबंधितों को सूचित किया जाता है कि पूर्व में स्थगित पंजीकरण प्रक्रिया अब 19 सितंबर से 27 सितंबर 2025 तक चलेगी। अभ्यर्थी निर्धारित अवधि में ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।”
पहले क्यों स्थगित हुई थी प्रक्रिया?
पहले पंजीकरण की समयसीमा 11 से 19 सितंबर 2025 तय की गई थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसे बीच में ही रोकना पड़ा था। अब समिति ने नई तिथियां जारी कर दी हैं।
Bihar STET 2025: परीक्षा तिथि और रिजल्ट
नोटिस के मुताबिक परीक्षा तिथियों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक होगी और रिजल्ट 1 नवंबर 2025 को जारी किया जाएगा। सफल उम्मीदवारों को BPSC TRE-4 (चौथा चरण शिक्षक भर्ती) सहित आने वाली भर्तियों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
Bihar STET 2025: योग्यता और आयु सीमा
– उम्मीदवारों के पास स्नातक डिग्री के साथ बी.एड. होना आवश्यक है।
– आयु सीमा:
पुरुष अभ्यर्थी: 21 से 37 वर्ष
महिला अभ्यर्थी: 21 से 40 वर्ष
बिहार बोर्ड यह परीक्षा राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित करता है।




Add comment