Edinbox Hindi

पीएम यूनिवर्सिटी/कॉलेज स्कॉलरशिप 2025-26 के लिए आवेदन शुरू, मेधावी छात्रों को मिलेगी वित्तीय सहायता

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर बताया है कि प्रधानमंत्री यूनिवर्सिटी/कॉलेज छात्रवृत्ति योजना (PM-USP) शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए शुरू हो गई है। इस योजना के तहत देशभर के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के मेधावी छात्रों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे बिना आर्थिक परेशानी के अपनी उच्च शिक्षा जारी रख सकें।

आवेदन प्रक्रिया
– इच्छुक छात्र राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (scholarships.gov.in) पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
– आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 31 अक्तूबर 2025

पात्रता
– सभी मेधावी छात्र जो 2025 में आवेदन करना चाहते हैं।
– वे छात्र जिन्होंने पहले 2021, 2022, 2023 या 2024 में यह छात्रवृत्ति प्राप्त की है, वे नवीनीकरण के लिए भी पात्र हैं।

कट-ऑफ अंक (मार्च 2025 परीक्षा के आधार पर)
सामान्य/SC श्रेणी – 413/405 अंक
OBC – 412 अंक
ST – 406 अंक
दिव्यांग विद्यार्थी – 392 अंक

आवेदन कैसे करें
– scholarships.gov.in पर लॉगिन करें।
– नई छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करें या नवीनीकरण का विकल्प चुनें।
– सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
– आवेदन पत्र जमा करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed