Edinbox Hindi

दुनिया के टॉप 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची जारी, बीएचयू-आईआईटी के 90 वैज्ञानिकों ने बनाई जगह

दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में बीएचयू और आईआईटी बीएचयू के कुल 90 वैज्ञानिक शामिल हुए हैं। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सिवियर ने यह ‘वर्ल्ड्स टॉप 2% साइंटिस्ट्स’ सूची जारी की। यह सम्मान वैज्ञानिकों के शोध कार्य, साइटेशन, एच-इंडेक्स, सह-लेखन और समग्र सूचकांक जैसे मानकों के आधार पर दिया जाता है। स्टैनफोर्ड हर वर्ष यह वैश्विक रैंकिंग 22 प्रमुख वैज्ञानिक क्षेत्रों और 174 उप-क्षेत्रों में वर्गीकृत कर प्रकाशित करता है।

आईआईटी बीएचयू से सूची में शामिल प्रमुख नामों में डॉ. जहर सरकार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. योगेशचंद्र शर्मा, डॉ. मनोज कुमार मंडल, डॉ. प्रांजल चंद्रा, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. रश्मि रेखा साहू, डॉ. नेहा श्रीवास्तव, डॉ. सुदीप मुखर्जी, डॉ. प्रलय मैती और डॉ. प्रदीप कुमार मिश्रा शामिल हैं।

वहीं बीएचयू से प्रो. सलिल कुमार भट्टाचार्य, प्रो. जमुना शरण सिंह, कृष्णेंदु भट्टाचार्य, प्रो. हरिकेश बहादुर सिंह, प्रो. गणेश पांडेय, प्रो. श्याम बहादुर राय, प्रो. नवल किशोर दुबे, प्रो. राजीव प्रताप सिंह और प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी का नाम सूची में शामिल हुआ है। ‘हाइड्रोजन मैन’ के नाम से विख्यात स्व. प्रो. ओएन श्रीवास्तव को मरणोपरांत इस सूची में स्थान दिया गया है।

आईआईटी बीएचयू के निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की अकादमिक क्षमता, समर्पण और शोध उत्कृष्टता का प्रतीक है। उनके अनुसार, इस तरह की अंतरराष्ट्रीय मान्यता न केवल संस्थान की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाती है, बल्कि छात्रों और युवा शोधकर्ताओं को ऊंचे लक्ष्य तय करने तथा विज्ञान और समाज में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए प्रेरित भी करती है।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed