Edinbox Hindi

बीएचयू के कृषि विज्ञान संस्थान को मिला इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस साइटेशन अवार्ड

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कृषि विज्ञान संस्थान को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की अग्रणी कंपनी क्लैरीवेट द्वारा प्रतिष्ठित इंडिया रिसर्च एक्सीलेंस साइटेशन अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शताब्दी कृषि प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रोफेसर, कर्मचारी और शोधार्थी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान संस्थान के उन प्रोफेसरों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में स्थान बनाया है। निदेशक प्रो. यूपी सिंह ने इसे संस्थान की सामूहिक मेहनत और उत्कृष्ट शोध कार्य का परिणाम बताया।

आईक्यूएसी सेल के अध्यक्ष प्रो. पी. द्विवेदी ने कहा कि यह उपलब्धि संस्थान की दूरदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है और ऐसे प्रयास भविष्य में भी जारी रहेंगे।

इस अवसर पर प्रो. एस.के. सिंह, प्रो. अमिताभ रक्षित और प्रशासनिक अधिकारी डॉ. पुष्यमित्र द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed