Edinbox Hindi

पंजाब के सरकारी स्कूलों में शुरू होगी AI की पढ़ाई, शिक्षकों को भी दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग 

पंजाब सरकार ने शिक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पढ़ाने का फैसला किया है। कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों को अब AI एथिक्स, कोडिंग, रोबोटिक्स, डेटा साक्षरता और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) जैसे आधुनिक विषय पढ़ाए जाएंगे।

इसके लिए अंग्रेजी और पंजाबी, दोनों भाषाओं में किताबें, डिजिटल टूल्स और प्रोजेक्ट-आधारित सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शिक्षकों को विशेष ट्रेनिंग देने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी और सफलतापूर्वक पूरा करने पर उन्हें प्रमाणपत्र भी मिलेगा। शुरुआती चरण में यह योजना चुनिंदा स्कूलों में लागू होगी, जहां लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम (LMS) और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया जाएगा। तीन साल तक चलने वाली इस परियोजना को धीरे-धीरे सभी सरकारी स्कूलों तक विस्तार दिया जाएगा।

ग्रामीण छात्रों के लिए खास अवसर
शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल छात्रों को भविष्य की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। विशेष रूप से ग्रामीण इलाकों के बच्चों को, जहां शिक्षा संसाधन सीमित हैं, AI शिक्षा से सीधा और सकारात्मक लाभ मिलेगा।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed