Edinbox Hindi

जेईई के बिना IIT Delhi में एडमिशन, 6 महीने में कोर्स कर बनें AI एक्सपर्ट

आईआईटी दिल्ली ने एप्लाइड डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए दूसरे बैच का रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। यह कोर्स उन युवाओं और प्रोफेशनल्स के लिए खास है, जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस में स्किल्स हासिल कर अपने करियर को नई दिशा देना चाहते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसमें एडमिशन के लिए जेईई स्कोर की आवश्यकता नहीं है।

कोर्स की मुख्य बातें
अवधि: 6 महीने
शुरुआत: 4 अक्टूबर
मोड: पूरी तरह ऑनलाइन, डायरेक्ट-टू-डिवाइस (D2D) फॉर्मेट
फीस: ₹1,69,000 + टैक्स (किस्तों में भुगतान की सुविधा)

अकादमिक संरचना:
– 72 घंटे के लाइव लेक्चर
– 40 घंटे का कैपस्टोन प्रोजेक्ट
– असिंक्रोनस (रिकॉर्डेड) लर्निंग
सर्टिफिकेट: सफलतापूर्वक कोर्स पूरा करने पर IIT दिल्ली का ई-सर्टिफिकेट

क्या सिखाया जाएगा?
इस कोर्स में पायथन प्रोग्रामिंग, डेटा मैनिपुलेशन, एक्सप्लोरेटरी डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग, क्लस्टरिंग, रिग्रेशन और क्लाउड प्लेटफॉर्म पर मॉडल डिप्लॉयमेंट जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। स्टूडेंट्स को लाइव और रिकॉर्डेड लेक्चर्स, क्विज़, असाइनमेंट्स और प्रैक्टिकल प्रोजेक्ट्स के जरिए सीखने का मौका मिलेगा।

एडमिशन प्रोसेस
– ग्रेजुएट या समकक्ष डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं।
– आवेदन ऑनलाइन करना होगा।
– चयन इंटरव्यू या स्टेटमेंट ऑफ पर्पज (SOP) के आधार पर किया जाएगा।

करियर के अवसर
मैकिंजी रिपोर्ट: 2030 तक लगभग सभी इंडस्ट्रीज़ डेटा-ड्रिवन होंगी।
वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम: 86% नियोक्ताओं का मानना है कि एआई बिजनेस ऑपरेशंस को पूरी तरह बदल देगा।

इस कोर्स से स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स न सिर्फ नई नौकरियों के अवसर हासिल करेंगे, बल्कि भविष्य की तकनीकी चुनौतियों का सामना करने में भी सक्षम बनेंगे।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed