
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने STET 2025 के प्रवेश पत्र जारी करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। परीक्षा 14 अक्तूबर 2025 से आयोजित होगी और पंजीकृत उम्मीदवार 11 अक्तूबर से अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार:
“माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET), 2025 CBT (Computer Based Test) के माध्यम से दिनांक 14.10.2025 से आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र 11.10.2025 से समिति की वेबसाइट https://bsebstet.org पर उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग कर प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।”
उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश
– प्रवेश पत्र में लिखी सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें।
– परीक्षा के दिन प्रवेश पत्र पर अंकित तिथि, समय और परीक्षा केंद्र के अनुसार ही उपस्थित हों।
– प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
पंजीकरण विंडो अब 5 अक्तूबर तक खुली
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने STET 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्तूबर 2025 तक बढ़ा दी है। पहले यह तिथि 27 सितंबर थी।
BSEB Bihar STET Registration 2025: आवेदन कैसे करें
1. आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाएं।
2. होमपेज पर “BSEB Bihar STET Registration 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
3. नया रजिस्ट्रेशन करें। पंजीकरण संख्या और पासवर्ड आपके मोबाइल पर प्राप्त होगा।
4. आवेदन पत्र भरें और मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
5. सबमिट करने के बाद आपका आवेदन सफलतापूर्वक स्वीकार कर लिया जाएगा।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर आवेदन करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करके परीक्षा की तैयारी शुरू करें।




Add comment