Edinbox Hindi

बनना चाहते हैं कृषि स्कूल व्याख्याता? योग्यता, आयु सीमा और सैलरी की पूरी जानकारी

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने स्कूल व्याख्याता (कृषि) भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 500 पद भरे जाएंगे। जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता व आयु सीमा
आयु: 
– 1 जनवरी 2026 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष।
– आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षिक योग्यता:
– कृषि/उद्यानिकी (Agriculture/Horticulture) में चार वर्षीय स्नातक डिग्री, या
– संबंधित विषय में मास्टर डिग्री + B.Ed.
– अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में हिंदी का ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की समझ होनी चाहिए।

आवेदन शुल्क
– सामान्य/ OBC क्रीमी लेयर/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर): ₹600
– SC/ ST/ BC-Non Creamy Layer/ EBC-Non Creamy Layer/ EWS/ सहरिया/ दिव्यांग: ₹400

चयन प्रक्रिया और वेतनमान
चयन: प्रतियोगी परीक्षा (Competitive Exam) के आधार पर।
वेतन: पे मैट्रिक्स लेवल L-12 (ग्रेड पे ₹4800)।

आवेदन प्रक्रिया
– आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
– “School Lecturer Registration 2025” लिंक पर क्लिक करें।
– रजिस्ट्रेशन कर आवेदन फॉर्म भरें।
– निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।
– भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले विस्तृत अधिसूचना (Official Notification) ध्यान से पढ़ लें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed