Edinbox Hindi

UGC NET June 2024: जून सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी  

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जून में होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा (UGC NET Exam) के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। आवेदन पत्र 10 मई तक ऑनलाइन मोड में जमा किया जा सकता है। इसके लिए पंजीकरण लिंक एक्टिव कर दिए गए हैं। यूजीसी नेट जून सत्र 2024 परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र भरकर यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जमा कर सकते हैं।

10 मई तक आवेदन जमा करने के बाद 13 मई को आवेदन पत्र में सुधार के लिए विंडो खोला जाएगा। आवेदक 15 मई तक अपने यूजीसी नेट आवेदन पत्र में सुधार विंडो के माध्यम से संपादन कर सकेंगे। यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा 16 जून, 2024 से ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।

यूजीसी नेट 2024 के लिए आवेदन शुल्क सामान्य उम्मीदवारों के लिए 1,150 रुपये, सामान्य-आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी-एनसीएल) के लिए 600 रुपये है, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और ट्रांसजेंडर के लिए यह 325 रुपये है।

सलाह दी गई है कि यूजीसी नेट पंजीकरण शुरू करने से पहले, आवेदक पात्रता मानदंड को अच्छे से समझ लें। यदि किसी उम्मीदवार को यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन करने में कठिनाई होती है, तो वे अधिसूचना में दिए गए हेल्पलाइन नंबर या ईमेल आईडी पर संपर्क कर सकते हैं।

आवेदन कैसे भरें?
– यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– यूजीसी नेट जून 2024 के लिए आवेदन वाले लिंक पर क्लिक करें।
– यूजीसी नेट पंजीकरण या लॉगिन के लिए एक नया टैब दिखाई देगा।
– अपनी जानकारी प्रदान करके पंजीकरण पूरा करें।
– इसके बाद, यूजीसी नेट आवेदन पत्र भरें।
– प्रारूप और आकार के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
– आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– भविष्य के संदर्भ के लिए यूजीसी नेट आवेदन शुल्क रसीद सेव करें और आवेदन पत्र का पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed