
गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) के नए प्रोग्राम ‘नर्स प्रैक्टिसनर क्रिटिकल केयर’( कोड 116) के लिए दाख़िला प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस दो वर्षीय प्रोग्राम में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। यह प्रोग्राम मैक्स इन्स्टिटूट औफ नर्सिंग एजुकेशन एंड ट्रेनिंग, मैंक्स सुपर स्पेशीऐलिटी हॉस्पिटल, साकेत में उपलब्ध है।
पंजीकृत नर्स या मिडवाइफ़ इस प्रोग्राम में दाख़िले के लिए आवेदन कर सकते हैं।आवेदन के लिए आवेदक का बीएससी (नर्सिंग), पोस्ट बेसिक बीएससी (नर्सिंग ) या एमएससी (नर्सिंग) में 55 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। एक वर्ष का कार्य भी आवश्यक है। दाख़िले के लिए 75 प्रतिशत वेटेज अंतिम उत्तीर्ण परीक्षा और 25 प्रतिशत वेटेज इंटर्व्यू को दिया जाएगा।
इस प्रोग्राम के लिए पूरी तरह भरे हुए ऐप्लिकेशन फ़ॉर्म यूनिवर्सिटी की कुलसचिव के नाम पर निर्गत 1,500 रुपए के डिमांड ड्राफ़्ट के साथ 15 मई तक यूनिवर्सिटी सुविधा केंद्र में जमा कराने हैं।
विस्तृत जानकारी आईपी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट www.Ipu.ac.in पर उपलब्ध है।




Add comment