
NEET UG 2024 : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने एनईईटी यूजी या राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इसके लिए पंजीकरण कराया हुआ है, वे एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in/NEET/) के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा 5 मई 2024 को दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.20 बजे तक आयोजित की जाएगी। NEET UG 2024 13 भाषाओं यानी असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित किया जाएगा।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, “राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी 05 मई 2024 (रविवार) को 02:00 बजे से पी.एम. सायं 05:20 बजे तक (भारतीय मानक समय) भारत के बाहर के 14 शहरों सहित देश भर के 557 शहरों में स्थित विभिन्न केंद्रों पर 24 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा NEET (UG) – 2024 आयोजित करेगा।”
यदि किसी उम्मीदवार को नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011-40759000 पर एनटीए से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा उम्मीदवार neet@nta.ac.in पर ई-मेल भी भेज सकते हैं।
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
– सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- (Exams.nta.ac.in.) पर जाएं।
– होमपेज पर NEET UG एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
– अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
– एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
– अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर लें।




Add comment