
Himachal Board Result : हिमाचल प्रदेश माध्यमिक स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आज जारी कर दिया गया। इस बार परीक्षा परिणाम 74.61 फीसदी रहा। कुल 91,130 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें 67988 विद्यार्थी पास हुए। टाॅप टेन मेरिट सूची में कुल 92 विद्यार्थी शामिल हैं, जिनमें 71 लडकियां हैं। टाॅपरों में 22 सरकारी और 70 निजी स्कूल के हैं।
हमीरपुर की रिधिमा शर्मा ने 700 में से 699 अंक पाकर पूरे प्रदेश में टॉप किया है। कांगड़ा की कृतिका शर्मा ने 700 में से 698 अंक हासिल किए और वह दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर तीन विद्यार्थी रहे। बिलासपुर के शिवम शर्मा, शिमला की धृति टेगटा और कांगड़ा की रुशिला सूद, जिन्हें 700 में 697 अंक हासिल हुए।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार कुल परीक्षार्थियों की संख्या 91622 रही है। वहीं उत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 67988 रही। अनुपूरक परीक्षार्थियों की कुल संख्या 10474 रही। अनुत्तीर्ण परीक्षार्थियों की कुल संख्या 12613 रही। इस साल पास प्रतिशत्ता 74.61 रहा।
बोर्ड के मुताबिक उत्तरपुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित पाठशाला के माध्यम से केवल ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.hpbose.org पर पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय की दर से 22 मई तक आवेदन कर सकते हैं।




Add comment