Edinbox Hindi

प्रोजेक्ट सक्षम : विचाराधीन कैदियों को कौशल प्रदान कर रोज़गार उपलब्ध कराने की पहल 

‘प्रोजेक्ट सक्षम- नई शुरुआत का अवसर’। अपनी तरह की एकमात्र पहल। मकसद- विचाराधीन कैदियों का पुनर्वास, सफलतापूर्वक समाज की मुख्यधारा में उन्हें लाना। आवश्यक कौशल से उन्हें युक्त कर। और, इसी उद्देश्य के साथ प्रोजेक्ट सक्षम के तहत दिल्ली राज्य विधि सेवा प्राधिकरण (डीएसएलएसए) ने राउज एवेन्यू कोर्ट कॉम्प्लेक्स में रोजगार मेले का आयोजन किया। इस गंभीर पहल का परिणाम रहा कि इन कैदियों को हॉस्पिटैलिटी, फूड सर्विस और हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनियों द्वारा 83 से ज्यादा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

डीएसएलएसए के विशेष सचिव नवीन गुप्ता कहते है कि मुकदमे की प्रतीक्षा में हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को असंख्य चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। पिछले साल, मैक्स हेल्थकेयर फाउंडेशन ने तिहाड़ जेल के साथ एक बड़ी कॉर्पोरेट सीएसआर साझेदारी शुरू की थी, जिससे सतत आजीविका के लिए विचाराधीन कैदियों को कौशल प्रशिक्षण की सुविधा मिल सके। जमानत पर रिहा होने के बाद भी ऐसे कैदियों को गरीबी और कलंक का सामना करना पड़ता है। ‘प्रोजेक्ट सक्षम’ का लक्ष्य इसी मुश्किल का हल निकालना है। 

रोजगार मेले में हिस्सा लेने वाले सभी विचाराधीन कैदियों को पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद (टीएचएससी) के दिशानिर्देशों के अनुरूप आयोजित खाद्य एवं पेय सेवा प्रबंधक पद के लिए कौशल प्रशिक्षण दिया गया था। राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) इस राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) स्तर-4 पाठ्यक्रम के लिए प्रमाणित एजेंसी के रूप में कार्य करती है। डीएसएलएसए की अगुआई में इस प्रमाणीकरण का लाभ अब विचाराधीन कैदियों तक पहुंचाया जा रहा है, ताकि वे जमानत पर रिहा होने के बाद अच्छा जीवन जी सकें और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना आसान हो। 

रोज़गार मेले में प्राइमेरो, स्किल्स एंड ट्रेनिंग और टीएचएससी, पर्यटन एवं आतिथ्य कौशल परिषद जैसी कौशल विकास एजेंसी, मैक्स हेल्थकेयर, बार्बेक्यू-नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, एडुवांटेज प्राइवेट लिमिटेड, क्वेस कॉर्प लिमिटेड, इम्प्रेसारियो एंटरटेनमेंट और एजीआर टैलेंट कंसल्टिंग जैसे नियोक्ताओं सहित उद्योग जगत के भागीदारों ने शिरकत की।    

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed