
काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश अब नेट के परिणाम के आधार पर होगा, जो इस वर्ष जून के महीने में होने वाला है। पीएचडी 2024-25 में प्रवेश के लिए नेट के पुराने स्कोर पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा विश्ववविद्यालय अलग से भी इसके लिए कोई एंट्रेंस टेस्ट (रेट) नहीं आयोजित करेगा।
दरअसल, विश्वविद्यालय ने पीएचडी में प्रवेश के संबंध में यूजीसी की नई गाइडलाइन के आधार पर प्रवेश लेने की योजना बनाई है। और इसके लिए बाकायदा तैयारियां भी शुरू कर दी गयी हैं। अपर परीक्षा नियंत्रण प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह कहते हैं, इस बार पीएचडी में प्रवेश केवल उन अभ्यर्थियों को दिया जाएगा, जो यूजीसी की ओर से जून में होने जा रहे नेट एग्जाम में सफल होंगे। इसके अलावा पीएचडी एग्जेम्टेड में जीआरएफ क्वालिफाई अभ्यर्थियों और RET में नेट पीएचडी टेस्ट पास लोगो को ही प्रवेश मिलेगा। विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान संस्थान में पीएचडी में प्रवेश के लिए एग्रीकल्चर सर्विस रिक्रूटमेंट बोर्ड (एएसआरबी) का स्कोर देखा जाएगा।
प्रो. ज्ञान प्रकाश के मुताविक विश्वविद्यालय ने पीएचडी 2024 पाठ्यक्रम में प्रवेश की तैयारी शुरू कर दी है। इसमें एनटीए की ओर से बनाई गई नई व्यवस्था के अनुसार प्रवेश लेने का निर्णय लिया गया है। विश्वविद्यालय ने अपने इस निर्णय को एक्स हैंडल पर भी साझा किया है। पीएचडी में प्रवेश का विस्तृत विवरण विश्वविद्यालय की वेबसाइट bhu.ac.in पर भी जाकर देखा जा सकता है।




Add comment