
Goa Board 10th Result 2024: गोवा बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (GBSHSE) ने कक्षा 10वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – gbshse.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। इस साल बोर्ड के एसएससी छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.38 दर्ज किया गया, जो पिछली बार से 4.22 प्रतिशत कम है। लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.93 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91.80 प्रतिशत है।
गोवा बोर्ड की ओर से इस वर्ष 10th क्लास की बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 1 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया गया था। इसमें कुल 19,557 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था, जिनमें से 9,743 लड़के और 9,814 लड़कियां थीं। पिछले साल गोवा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला तालुका पेरनेम था, जहां कुल 1024 ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी। वहीं सबसे कम प्रदर्शन करने वाला जिला मोरमुगाओ था, जहां से 1653 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की थी।
ऐसे देखें GBSHSE 10वीं का परिणाम
– आधिकारिक वेबसाइट – gbshse.in पर जाएं
– मुखपृष्ठ पर ‘रिजल्ट’ सेक्शन पर क्लिक करें।
– अब, गोवा बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें
– निर्दिष्ट स्थान पर अपनी पंजीकरण संख्या, ईमेल आईडी और जन्म तिथि दर्ज करें
– गोवा बोर्ड एसएससी परिणाम 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा
– भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम देखें और डाउनलोड करें




Add comment