Edinbox Hindi

प्रो. देवेन्द्र जलिहाल ने संभाला आईआईटी गुवाहाटी के निदेशक का पदभार

प्रोफेसर देवेन्द्र जलिहाल ने आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी (आईआईटी गुवाहाटी) में निदेशक का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने प्रोफेसर राजीव आहूजा का स्थान लिया है, जो नवंबर 2023 से आईआईटी गुवाहाटी का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। आईआईटी गुवाहाटी से पहले, प्रोफेसर जलिहाल ने आईआईटी मद्रास में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर के रूप में कार्य किया है।

प्रोफेसर देवेन्द्र जलिहाल ने 1983 में आईआईटी खड़गपुर से बीटेक (ऑनर्स) की उपाधि प्राप्त की और 1992 में ड्यूक यूनिवर्सिटी, डरहम, यूएसए से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी पूरी की। 1994 में उन्होंने आईआईटी मद्रास में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग को ज्वाइन किया और 2016 से 2019 तक विभाग प्रमुख  (एचओडी) के रूप में कार्य किया। आईआईटी गुवाहाटी में अपना पदभार ग्रहण करने से पहले, प्रोफेसर जलिहाल आईआईटी मद्रास में सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन के भी अध्यक्ष रहे और इस भूमिका में उन्होंने संस्थान की सभी शैक्षिक आउटरीच गतिविधियों को देखा।

डिजिटल सिग्नल प्रोसेसिंग, वायरलेस संचार, रियल टाइम वॉइस एवं वीडियो संचार, और वायरलेस प्रौद्योगिकियों के सामाजिक अनुप्रयोगों के अनुसंधान में रुचि रखने वाले प्रो. जालिहाल ने लो बिट-रेट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, सामरिक संचार प्रणाली, आपदा प्रबंधन संचार प्रणाली और उपग्रह संचार नेटवर्क सहित कई परियोजनाओं में योगदान दिया है। रणनीतिक संचार चुनौतियों पर वह रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के साथ भी सहयोग करते हैं।

 

Asmita Sarkar

Add comment

Recent posts

Most popular

Most discussed